Friday, December 2, 2016

भारतवाणी

भारतवाणी एक परियोजना है, जिसका उद्देश्य मल्टीमीडिया (पाठ, श्रव्य, दृश्य एवं छवि) का उपयोग करते हुए भारत की समस्त भाषाओं के बारे में एवं भारतीय भाषाओं में उपलब्ध ज्ञान को एक पोर्टल (वेबसाइट) पर उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल समावेशी, संवादात्मक और गतिशील होगा। इसका मूल उद्देश्य है डिजिटल भारत के इस युग में भारत को “मुक्त ज्ञान” समाज बनाना।

भारतवाणी : भारतीय भाषाओं द्वारा ज्ञान

भारत में ज्ञान के निर्माण और उसको बाँटने की पुरानी परंपरा है जो मानव जाति के कल्याण के लिए है। विगत अनेक शताब्दियों के दौरान बाहरी सभ्यताओं के आगमन ने इस प्राचीन परंपरा के प्रति हमारे दृष्टिकोण को प्रभावित किया है। ‘डिजिटल भारत’ के इस युग में अपने इस ज्ञान और अपनी भाषाओं को संरक्षित करने की महती आवश्यकता है।

भारतवाणी परियोजना के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में सामग्री का प्रकाशन किया जाएगा
  1. पाठ्य पुस्तक कोश : भाषानुसार विभिन्न विषयों के पाठ्य पुस्तकों का संचय
  2. ज्ञान कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित विश्वकोशों का संचय (अंकीकरण की प्रक्रिया जारी)
  3. शब्द कोश : विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित एकभाषी, द्विभाषी एवं बहुभाषी कोशों का संचय
  4. भाषा कोश : भाषा अधिगम या उससे संबंधित पुस्तकों का संचय
  5. सूचना प्रौद्योगिकी कोश : टीडीआइएल द्वारा विकसित विभिन्न भाषाओं से संबंधित सॉफ्टवेयर के लिंक
  6. बहुमाध्यम कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित श्रव्य एवं दृश्य सामग्री का संचय                                                                     अधि‍क जानकारी के लि‍ए वेबसाइट देखें: http://bharatavani.in

हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं में ई-मेल आय-डी और वेब अॅड्रेस कैसे बनाऐं

राहुल खटे,
उप प्रबंधक (राजभाषा),
स्‍टेट बैंक ऑफ मैसूर, हुब्‍बल्‍ली
मोबाइल: 09483081656

एक बार कि‍सी व्‍यक्‍ति‍ को मैंने अपना ई-मेल एड्रेस दि‍या, उसने उसे गलती से हिंदी देवनागरी में लि‍ख दि‍या। बाद में मैंने उसे अंग्रेजी के रोमन लिपि‍ में लि‍खकर सुधार दि‍या। इस घटना के बाद मेरे मन में एक वि‍चार आया था, कि‍ कि‍तना अच्‍छा होता कि‍ हम अपना र्इ-मेल आयडी हमारे देश की भाषाओं लि‍खते। इस घटना को हुए कुछ वर्ष बि‍तने के बाद भारत सरकार के डीजि‍टल इंडि‍या मि‍शन के अंतर्गत हिंदी में वेबसाईट बनाना संभव होने की खब़र सुनी, खब़र सुनकर खुशी हुई। लेकि‍न दि‍नों तक पता ही नहीं चला कि‍ यह कैसे संभव हैं। पि‍छले हप्‍ते श्री प्रवीण जैन जी के ट्वीटर अकाउंट उनका हिंदी में लि‍खा हुआ मेल आय डी देखा । मेरी खोज़ शुरू हो गई। हिंदी मेल आयडी के लि‍ए संबंधि‍त एन्‍ड्रॉइड तुरंत डाउनलोड कि‍या, जि‍सका नाम ''डाटामेल'' Datamail है। लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.datainfosys.datamail इस ऐप्लि‍केशन के जरि‍ए आप अपनी मातृभाषा में मेल आयडी प्राप्‍त कर सकते हैं। भारतीय भाषा प्रेमि‍यों के लि‍ए यह कि‍सी सौगात से कम नहीं।


वर्तमान में इसे व्‍हॉटस् एैप की तरह केवल एन्‍ड्रॉइड मोबाइल में प्रयोग करने के लि‍ए बनाया गया है, भवि‍ष्‍य में इसे व्‍हॉटस् ऐप की तरह कंम्‍यूटर और लैपटॉप के अनुकुल बनाया गया जा सकता हैं। इसका प्रयोग करने के लि‍ए सबसे पहले आपको अपने एन्‍ड्रॉइड ऐप पर गूगल प्‍ले स्‍टोर में जाकर ''डाटामेल'' Datamail इन शब्‍दों को टाइप करना हैं उसके बाद आपको ''डाटामेल'' Datamail एन्ड्रॉइड का पर्याय उपलब्‍ध होगा। यह ऐप डाउनलोड करने बाद आपको अपना मोबाइल नंबर देना हैं, जि‍सपर आपको सभी मेल प्राप्‍त होगे। डाटामेल अंग्रेजी और अंग्रेजी के अति‍रि‍क्त अन्‍य भारतीय भाषाओं जैसे कि हिंदी, मराठी, कन्‍नड, तमि‍ल, तेलुगू, मल्‍यालम, पंजाबी, बंगाली और गुजराती, उूर्दू में मेल लि‍खने/पढ़ने वाले भारति‍यों के बीच के अंतर को कम करने के लि‍ए अत्‍यंत उपयोगी ऐप है। डाटामेल उपयोगकर्ता अपनी मनपंसद/मातृभाषा में र्इमेल पता उपलब्‍ध कराता है और उसी भाषा में आदान-प्रदान किया जा सकता है। इस ऐप को BharatSync Technologies(P) Ltd. वेबसाईट: http://www.bharatsync.com/ इस कंपनी ने वि‍कसि‍त कि‍या है। इस ऐप में भारतीय भाषाओं के युनि‍कोड फॉन्‍ट का प्रयोग कि‍या गया है, जि‍ससे यह कि‍सी भी एन्‍ड्रॉइड मोबाइल में खुल सकें। यह कंपनी मोबाइल प्‍लॅटफॉम्स, प्रोग्रामिंग प्‍लॅटफॉम्स, सीएमएस और सीआरएम, युजर इंटरफेस, डाटाबेसेस, डेवलपमेंट टूल्‍स, मि‍डल वायर, डि‍जाईनिंग, एप्‍लि‍केशन और वेब सर्वर इत्‍यादि‍ सुवि‍धाऐं प्रदान करती हैं।

डाटामेल एन्‍ड्रॉइड ऐप खासकर भारत के पढे-लि‍खे लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों उन लोगों के लि‍ए भी उपयोगी हैं, जि‍नके लि‍ए अंग्रेजी वि‍देशी भाषा वि‍कास में बाधा बनी हुई है। अधि‍कतर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मोबाइल आदि‍ तकनीकी उपकरणों का प्रयोग इस लि‍ए नहीं करते हैं क्‍योंकि‍ उन्‍हें अंग्रेजी नहीं आता लेकि‍न डीजीटल इंडि‍या के अभि‍यान के तहत कंप्‍यूटर और मोबाइल की सुवि‍धाऐं भारतीय भाषाओं के माध्‍यम से पहुँचाने के कार्य में सरकार कार्य कर रही हैं।


उसी प्रकार इसे भी कंप्‍यूटर के अनुकुल बनाया जा सकता है। इससे भारतीय भाषाओ के तकनीक और कंप्‍यूटर के क्षेत्र में वि‍कास में गति‍ प्राप्‍त होगी। केवल अंग्रेजी की अनि‍वार्यता के कारण मोबाइल का प्रयोग न कर पाने वाले लोगों के लि‍ए एक कि‍सी डीजीटल उपहार से कम नहीं। भारत सरकार के डीजीटल इंडि‍या के तहत की गई इस पहल के बारे में समाज अधि‍कतर लोगों को जानकार नहीं हैं। जैसे हिंदी में हिंदी@डाटामेल.भारत, मराठी में मराठी@डाटामेल.भारत इत्‍यादि। अपनी मनपसंद नाम का ईमेल आयडी प्राप्‍त करने की सुविधा पूर्णत: मुफ्त है।
इस सेवा में 8 भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और 3 विदेशी भाषाओं – अरबी, रूसी और चीनी में ई-मेल आईडी बनाने की सुविधा है। आने वाले समय में डाटा एक्सचेंज टैक्नोलॉजी की तरफ से 22 भाषाओं में निशुल्क ई-मेल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे डाटामेल के तहत संबंधित प्ले-स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रायड या आईओएस प्रणाली से डाउनलोड किया जा सकेगा।

भारतीय भाषाओं में मेल आय-डी और डोमेन नेम प्राप्‍त करने की सुवि‍धा http://www.bharat.in/ इस वेबसाईट से प्राप्‍त की जा सकती हैं। (वेबसाईट पर जाने के लि‍ए लिंक पर ctrl की को दबाकर क्‍लि‍क करें) अब आप भी भारतीय भाषाओ में अपने मनपंसद नाम का ईमेल आय डी के साथ-साथ अपनी भारतीय भाषा में वेबसाइट पता प्राप्‍त कर सकते हैं। आप मनपंसद डोमेन नेम.भारत अब हिंदी के साथ-साथ अन्‍य कई भारतीय भाषाओ में प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी मातृभाषा में भी अपनी मनपंसद नाम की वेबसाइट बना सकते हैं और उसे प्रकाशित कर सकते हैं। उदाहरण आपको यदि‍ अपने, अपनी संस्‍था के या अपने कि‍सी भी उत्‍पाद या वि‍चार/आयडि‍या के नाम से आसानी से एक वेबसाइट बनानी हैं तो अपने मनपसंद नाम से उसे प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके लि‍ए आपको http://www.bharat.in/ इस वेबसाईट पर अपनी वेबसाईट को रजि‍स्‍टर करना होगा और उसके लि‍ए नि‍र्धारि‍त शुक्‍ल का भुगतान करना होगा। .भारत नाम से आप मात्र `24.15 में डोमेन ने रजि‍स्‍टर कर सकते है। हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषा जैसे कि‍ मराठी, कन्‍नड, तमि‍ल, तेलुगू, मल्‍यालम, पंजाबी, बंगाली और गुजराती में भी अपने मनपंसद नाम से साथ .भारत जोड़कर बना सकते हैं (यदि अभी उपलब्ध है तो)। अपने नाम के देवनागरी वर्णों के आगे @डाटामेल.भारत लि‍खकर अपना स्‍वदेशी नाम की साईट बना सकते हैं।


इसके अति‍रि‍क्त आपको यदि‍ कंप्‍यूटर के लि‍ए देवनागरी और मातृभाषा में लि‍खे वर्णों की मेल आयडी प्राप्‍त करनी हो तो, आप http://buy.datainfosys.com/Product/Details?productId=NTbXSjR5YN8%3D इस लिंक पर जाकर अपनी मातृ भाषा मे ईमेल आईडी प्राप्त कर सकते है, जि‍स पेकैज में आपको प्रति माह 5 GB अकांउट स्पेस मिलेगा। जि‍सका मूल्‍य शूल्‍क सहीत प्रति‍ ति‍माह रू.115/- है।

आम तौर पर हम लोग gmail.com, yahoo.com, rediffmail.com, msn.com जैसे डोमेन पर जाकर अग्रेजी में अपनी ईमेल बनाते हैं। मोबाइल पर भी इसी तरह की ईमेल का प्रयोग करते हैं। भारत में यदि पूर्णतः हिंदी देवनागरी में ईमेल हम चाहते हैं तो यह मिल नहीं पाती है। लेकिन .भारत के आने से अब हिंदी में मुफ्त ईमेल प्राप्त करने का अवसर मिल गया है। यदि आप अपने नाम की ईमेल प्राप्त करना चाहते हैं तो यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें और अपनी ईमेल हिंदी में बना लें। अभी आरंभ ही हुआ है इसलिए आपको अपने नाम की मुफ्त ईमेल मिल जाएगी। आप इस माध्यम से अमितमेड़तिया@डाटामेल.भारत या राधाकृष्णशर्मा@डाटामेल.भारत या रिछपालसिंह@डाटामेल.भारत बना सकते हैं।

हिंदी में मुफ्त ईमेल के लिए यहाँ क्लिक करें (केवल एन्‍ड्रॉइड मोबाइल के लि‍ए)
Free Hindi Email CLICK HERE
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.datainfosys.datamail&hl=en (only for android Mobile)

जो लोग मुफ्त डोमेन हिंदी में जैसे अमितमेड़तिया.भारत या राधाकृष्णशर्मा.भारत या रिछपालसिंह.भारत चाहते हैं तथा मुफ्त डोमेन से अपनी साईट या ब्लॉग मुफ्त में होस्ट करना चाहते हैं उनके लिए साइट लिंक नीचे दी जा रही है। उपरोक्त उदाहरण में .भारत डोमेन दिए गए हैं यह .com .org .in .co.in की तरह ही हिंदी में बनाया गया डोमेन एक्सटेंशन है।

FREE HINDI DOMAIN REGISTRATION (Click on this line two times for registration)
हिंदी मुफ्त डोमेन .भारत पंजीकृत कराएं ( पंजीकरण के लि‍ए इस लाईन पर दो बार क्‍लि‍क करें)

डोमेन रजिस्टर करने के बाद मुफ्त ब्लॉग गूगल पर बनाएं तथा उसे अपने मुफ्त .भारत डोमेन के साथ जोड़ने के लिए इस प्रकार डीएनएस संपादन कर दें।

इस चित्र में 6 नंबर की जो प्रविष्टि है वह हर ब्लॉग की भिन्न होती है तथा उसे ब्लॉग से ही देखकर करना है। राहुस खटे हिंदी के लिए तकनीकी वैज्ञानिक शोध करते हैं तथा उन्होंने अपना ब्लॉग हिंदी में तैयार कर लिया है इसे देखें तथा उनसे संपर्क कर और भी टिप प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी ब्लॉग राहुल खटे (ब्‍लॉग/साईट पर जाने के लि‍ए इस लाईन पर दो बार क्‍लि‍क करें)

भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के तहत यह प्रयास है की तकनीकी विकास गति‍ मि‍ले और हम तकनीक के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड सकें और ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को यदि तकनीक का लाभ उनतक पहूँच सकें। तकनीक के प्रयोग में भाषा का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है, तकनीक कि‍तनी भी अच्‍छी क्‍यों न हो वह यदिं आत जनता तक नहीं पहुँच सकी और आम व्‍यक्‍ति‍ यदि‍ उसका उपयोग नहीं कर सकता तो वह अधूरी ही रहेगी। इन बातों को ध्‍यान में रखकर .भारत डोमेन नेम को लाया गया है, ताकि‍ इसका लाभ जन-जन तक पहुँचाया जा सकें।

वर्ड वाइड वेब पर भारतीय भाषाओं के कुल अकाउंट का केवल 0.1 प्रतिशत हैं। दूसरी तरफ 89 प्रतिशत आबादी ऐसी है जो गैर अंग्रेजी भाषी है और जिसे इंटरनेट पर ई-मेल के जरिए अंग्रेजी में संवाद करने में हर कदम पर बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसीलिए सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन और मेक इन इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए डाटा एक्सजेन टैक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड ने 'डाटामेल' के नाम से पहली निशुल्क भारतीय ई-मेल सेवा की शुरुआत की है।

इस सेवा में देशभर के लोगों को 8 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में ई-मेल आईडी बनाने की सुविधा होगी। इस तरह भारतीय नागरिकों को अपनी क्षेत्रीय भाषा में ई-मेल के जरिए संवाद कायम करने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

वैश्विक इंटरनेट रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पहुंच के मामले में भारत दुनिया में 139 वें स्थान पर है, जबकि भाषाई विविधता के मामले में हमारा देश अग्रिम देशों की सूची में शामिल है। इंटरनेट पहुंच के लिहाज से आइसलैंड पहले स्थान पर, संयुक्त अरब अमीरात 12 वें, संयुक्त राज्य अमेरिका 18 वें और जर्मनी 19 वें स्थान पर हैं, जबकि इन देशों में भाषाई विविधता अपेक्षाकत बहुत कम है।

जहां तक मोबाइल ब्रॉडबैंड वहन करने की क्षमता का सवाल है, भारत प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के 12.39 प्रतिशत के साथ अभी 101 वें स्थान पर है और आनेवाले समय में सुधारों तथा दूरसंचार उद्योग में प्रतिस्पर्धा के साथ इसमें और अधिक वृद्धि की उम्मीद है।

डाटामेल जैसी सुवि‍धा और भारतीय भाषाओं डोमेन नेम की सुवि‍धा से नि‍श्‍चि‍त ही भारतीय भाषाओं के कंप्‍यूटर और मोबाइल पर प्रयोग का प्रमाण बढे़गा और इससे देश की सूचना प्रौद्योगि‍की के वि‍कास को भी गति‍ मि‍लेगी।

अब आप पहले समझ लें कि जो डोमेन (इस उदाहरण में पराशर.भारत) आपने एक वर्ष के लिए मुफ्त प्राप्त किया है उसे मुफ्त में ब्लॉगर पर होस्ट करने के लिए क्या करना है। क्रम से समझते हैं।

1. जीमेल के माध्यम से draft.blogger.com पर अपना ब्लॉग खोवें या नया बना लें।
2. उसकी सैटिंग में जाकर देखें
3. वहाँ पर ब्लॉगर का पता होगा जो आपने ही दिया है।
4 यहाँ पर Setup a 3rd party URL for your blog दिया हुआ है जिसके माध्यम से हम मुफ्त लिए गए हिंदी डोमेन को देंगे।
5. इसके लिए हमें अपने लिए गए डोमेन के खाते में जाकर जांच करनी है तथा कुछ नई प्रविष्टियां करनी हैं।
6. हमने A record को ब्लॉगर द्वारा बताई गई आई पी जो क्रमशः

1 216.239.32.21
2 216.239.34.21
3 216.239.36.21
4 216.239.38.21
की नई प्रविष्टियां कर देनी हैं।
पहले से मौजूद 1 नंबर A record को
5 202.157.83.82 प्रविष्टि में बदल देना है। यह हिंदी के डोमेन प्रदाता का रिकार्ड है जो 5 नंबर के रूप में रहेगा। यदि आप सभी न करना चाहें तो भी 1 कर दें इससे भी काम चल सकता है हालांकि निर्देश 4 के हैं जिससे 4 विकल्प अवरोध की स्थिति में रहते हैं।

7 इस प्रकार हमने Cname की प्रविष्टि भी कर दी तथा www के साथ इसे जोड़ दिया। पीले रंग की प्रविष्टि के लिए हमें पुनः ब्लॉगर की साइट पर जाना है तथा वहाँ से यह प्रविष्टि ले कर आनी है।
Blogger entry change के लिए जब प्रयास करते हैं तो लाल रंग का संदेश आता है तथा www ghs.google.com के साथ नीचे एक प्रविष्टि दिखाई देती है जिसे पेस्ट कर डोमेन के डीएनएस रेकार्ड में डालना होता है। इसे ही पीले रंह में ऊपर तथा नीचे दर्शाया गया है। यह हर डोमेन के लिए भिन्न भिन्न होती है।

8. जैसे ही यह प्रविष्टियां पूरी हो जाती हैं हिंदी का डोमेन ब्लॉगर की पोस्टों को दिखाकर आपकी साइट का काम करता है।

9. कृपया देखें कि ब्लॉगर में www. के आगे हिंदी डोमेन नाम अंग्रेजी के वर्णों से बनाया गया है। लेकिन जैसे ही यह ब्राउजर पर चलाया जाता है डोमेन नेम हिंदी में दि‍खेगा: इस लिंक को कॉपी कर गूगल सर्च में पेस्‍ट कर देख सकते हैं: www.xn--i1b1dwa0anb1cds8beboq8pb.xn--h2brj9c

---000--

Thursday, August 11, 2016

स्‍लाईड शेयर पर प्रकाशि‍त वि‍वि‍ध वि‍षयों की प्रस्‍तुति‍यॉ

स्‍लाईड शेयर पर प्रकाशि‍त वि‍वि‍ध वि‍षयों की प्रस्‍तुति‍यॉ देखने के लि‍ए इस लिंक पर क्‍लि‍क करें: http://www.slideshare.net/amravati444604

Friday, July 22, 2016

वैज्ञानि‍क तथा तकनीकी शब्‍दावली आयोग द्वारा प्रकाशि‍त वैज्ञानि‍क एवं तकनीकी वि‍षयों की शब्‍दावलि‍यॉं और कोश

https://vigyanhindi.blogspot.in/2016/07/blog-post_46.html
  1. समेकित प्रशासन–शब्दावली
  2. अखिल भारतीय शब्दावली रसायन विज्ञान
  3. अखिल भारतीय शब्दावली खगोलिकी
  4. अखिल भारतीय शब्दावली गणित
  5. अखिल भारतीय शब्दावली प्राणिविज्ञान
  6. अखिल भारतीय शब्दावली भूगोल
  7. अखिल भारतीय शब्दावली जीवविज्ञान
  8. धातुकर्म परिभाषा कोश
  9. पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी परिभाषा कोश
  10. विद्युत इंजीनियरी परिभाषा कोश
  11. अंतर्राष्ट्रीय विधि परिभाषा कोश
  12. पर्यावरण विज्ञान शब्द–संग्रह
  13. रसायन शब्द–संग्रह
  14. वनस्पति विज्ञान शब्द- संग्रह
  15. गणित शब्द–संग्रह
  16. जलवायु विज्ञान शब्दावली
  17. यांत्रिक इंजीनियरी परिभाषा कोश
  18. मृदा विज्ञान परिभाषा कोश
  19. मानचित्रविज्ञान परिभाषा कोश
  20. वाणिज्य शब्दावली
  21. भूभौतिकी शब्दावली
  22. सूत्रकृमिविज्ञान परिभाषा-कोश
  23. पादप रोग विज्ञान परिभाषा-कोश
  24. पादप आनुवंशिकी परिभाषा-कोश
  25. सामान्य भूविज्ञान शब्दावली
  26. भारतीय दर्शन परिभाषा कोश
  27. भारतीय दर्शन परिभाषा कोश
  28. कोशिका जैविकी परिभाषा-कोश
  29. भूविज्ञान परिभाषा-कोश
  30. भारतीय दर्शन परिभाषा कोश
  31. भौतिकी परिभाषा-कोश
  32. प्राणिविज्ञान परिभाषा-कोश
  33. भाषाविज्ञान शब्दावली
  34. रासायनिक इंजीनियरी शब्द–संग्रह
  35. गुणता- नियंत्रण शब्दावली
  36. संरचनात्मक भूविज्ञान एवं विवर्तनिकी शब्द–संग्रह
  37. वनस्पति विज्ञान परिभाषा-कोश
  38. भौतिकी शब्द संग्रह
  39. बृहत् पारिभाषिक शब्द - संग्रह: आयुर्विज्ञान, भेषज विज्ञान एवं शारीरिक नृविज्ञान
  40. बृहत् पारिभाषिक शब्द - संग्रह: आयुर्विज्ञान, कृषि एवं इंजीनियरी
  41. कंप्यूटर विज्ञान शब्दावली
  42. बृहत् पारिभाषिक शब्द - संग्रह विज्ञान
  43. बृहत् पारिभाषिक शब्द - संग्रह विज्ञान
  44. अर्थशास्त्र परिभाषा कोश

Thursday, July 21, 2016

पावर पॉईंट प्रेजेंटेशन

स्‍लाईड शेयर. कॉम पर प्रकाशित कुछ प्रस्‍तुति‍यां: http://www.slideshare.net/amravati444604