भारतवाणी : भारतीय भाषाओं द्वारा ज्ञान
भारत में ज्ञान के निर्माण और उसको बाँटने
की पुरानी परंपरा है जो मानव जाति के कल्याण के लिए है। विगत अनेक
शताब्दियों के दौरान बाहरी सभ्यताओं के आगमन ने इस प्राचीन परंपरा के प्रति
हमारे दृष्टिकोण को प्रभावित किया है। ‘डिजिटल भारत’ के इस युग में अपने
इस ज्ञान और अपनी भाषाओं को संरक्षित करने की महती आवश्यकता है।
- पाठ्य पुस्तक कोश : भाषानुसार विभिन्न विषयों के पाठ्य पुस्तकों का संचय
- ज्ञान कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित विश्वकोशों का संचय (अंकीकरण की प्रक्रिया जारी)
- शब्द कोश : विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित एकभाषी, द्विभाषी एवं बहुभाषी कोशों का संचय
- भाषा कोश : भाषा अधिगम या उससे संबंधित पुस्तकों का संचय
- सूचना प्रौद्योगिकी कोश : टीडीआइएल द्वारा विकसित विभिन्न भाषाओं से संबंधित सॉफ्टवेयर के लिंक
- बहुमाध्यम कोश : विभिन्न भाषाओं से संबंधित श्रव्य एवं दृश्य सामग्री का संचय अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें: http://bharatavani.in

No comments:
Post a Comment